फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 9 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिशाह डोमन निवासी युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की। युवक ने बताया कि रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिशाह डोमन गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उससे नौकरी लगवाने के नाम पर भगवंतपुर कहिंजरी निवासी शिवराज सिंह ने करीब पांच साल पहले 9 लाख रुपये रिश्वत के नाम पर लिए थे। लंबा समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो उससे रुपये वापस करने के लिए कहा। वहीं आरोपी युवक रुपये वापस न करने की मंशा से समय टालता रहा। वहीं, दबाव बनाने पर आरोपी ने फर्जी चेक देकर टरका दिया। पीड़ित ने फर्जी चेक के बाबत शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह पटेल ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें