फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Park: कानपुर में 15 अगस्त को होगा पार्क का लोकार्पण, संगीतमय माहौल में सिंथेटिक ट्रैक में करें जॉगिंग

Thu, 11 Aug 2022 09:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आजादी का अमृत महोत्सव के बीच मोतीझील स्थित कारगिल पार्क 15 अगस्त से नए रूप में नजर आएगा। इसके लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उसी उसी दिन से जनता के लिए पार्क खुल जाएगा।
विज्ञापन
कारगित पार्क में होंगे तीन जॉगिंग ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को हार्ट ऑफ द सिटी कहे जाने वाले कारगिल पार्क का नए रंग-रूप के साथ लोकार्पण होगा। इस पार्क में आप प्राकृतिक वातावरण में संगीतमयी धुनों के बीच सिंथेटिक ट्रैक में वॉक कर सकेंगे। बुधवार को इस पार्क में सुंदरीकरण कार्य तेज कराया गया।

विज्ञापन

कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) 4.35 करोड़ रुपये से मोतीझील परिसर स्थित कारगिल पार्क में सुंदरीकरण कार्य करा रहा है। यह कार्य 15 जून को शुरू हुआ था। 26 जून से दर्शकों का प्रवेश बंद कर इस पार्क में सिंथेटिक ट्रैक, म्यूजिकल सिस्टम, रंग बिरंगी आकर्षक लाइटें, अशोक नगर चौराहे की तरफ स्थित तालाब को गहरा कराने के साथ ही फव्वारे की मरम्मत, आरसीसी रोड की मरम्मत आदि कार्य किए जा रहे हैं।

केएससीएल के प्रभारी अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि ये कार्य 14 अगस्त तक पूरे कर लिए जाएंगे। 15 अगस्त को पार्क का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस पार्क में रोज औसतन तीन हजार दर्शक आते हैं। फिलहाल पार्क में प्रवेश करने का शुल्क नहीं बढ़ाया जा रहा है। बच्चों के पांच रुपये और बड़ों से 10 रुपये टिकट शुल्क लिया जाता है।

पार्क में शामिल होंगी ये विशेषताएं

  • इस पार्क में कुल 1.8 किमी का एक जॉगिंग ट्रैक होगा। 
  • यह जॉगिंग ट्रैक ईपीडीएम फ्लोर का जॉगिंग ट्रैक होगा, जिसमें तीन सर्किट होंगे। पहला सर्किट फास्ट जॉगर के लिए, दूसरा सर्किट धीरे जॉगिंग करने वालो के लिए और तीसरा सर्किट वृद्ध आयु वर्ग के लिए होगा।
  • इस पार्क में अलग-अलग एम्बियंट लाइटिंग होगी, जिससे देर रात मे भी लोग को जॉगिंग का लुफ्त उठा सकेंगे।
  • इस पार्क में पाइप म्यूजिक की भी व्यवस्था होगी, जिससे मॉर्निंग वॉकर वॉक करते भजन इत्यादि का लुफ्ठ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

  • इस पार्क में जगह-जगह कुर्सियां और झूले इत्यादि लगाए जाएंगे, जिससे वॉक के दौरान आराम करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा।
  • जॉगिंग ट्रैक के दोनों ओर नाली भी बनाये जायेगी, ताकि बरसात या धुलाई इत्यादि का गन्दा पानी ट्रैक पर जमा न हो सके।
  • संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरा और वाईफाई सुविधा से लैस होगा।
  • इस परियोजना की कुल लागत 4.30 करोड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें