फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में करण और मान्या प्रथम

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कैंट में शतरंज खेलतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन केंद्रीय विद्यालय कैंट में शतरंज और ग्रीनपार्क स्टेडियम में बैडमिंटन व भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम, आयुष द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में करण वर्मा प्रथम, प्रखर शर्मा द्वितीय और बालिका वर्ग में मान्या पांडे प्रथम, मन्नत द्वितीय रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग में पवन सिंह यादव प्रथम, श्रीनिवास द्वितीय रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष प्रथम, ध्रुव द्वितीय, आयुष राजपूत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवांशी प्रथम, अन्या द्वितीय रहीं।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग में जगत प्रथम, सार्थक द्वितीय रहे। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में अनमोल प्रथम, रहे। सीनियर वर्ग में आयुष श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रहे।

अब आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। युवा कल्याण विभाग की अधिकारी आरती जायसवाल ने प्रतिभागियों से सांसद पोर्टल और युवा साथी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें