फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्टैंड पर बाइक खड़ी न करने को लेकर कांवड़ियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 12
विज्ञापन

फोटो संख्या 13

पुलिस ने वाहन स्टैंड संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो घायलों को सीएचसी भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। हजारी महादेव मंदिर पर कांवड़ लेकर आए दो श्रद्धालुओं के साथ वाहन स्टैंड संचालक ने साथियों के साथ पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीट दिया। पुलिस ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दो घायलों को सीएचसी भेजा गया।
हजारी महादेव मंदिर पर चौथे सोमवार को ऊसराहार थाना क्षेत्र के मोहरी गांव निवासी रनवीर सिंह व अनिल कुमार कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे। जहां उनके साथ आने वालों ने स्टैंड के सामने बाइक खड़ी कर दी। जब कांवड़ चढ़ाकर वापस लौटे तो संचालक ने स्टैंड पर बाइक खड़ी नहीं करने पर साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों कांवड़ियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने गए गांव के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरसई नावर भेजा गया। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोविंद व ओपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएचसी स्टाफ पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप
इलाज के लिए कांवड़िये सीएचसी सरसई नावर पहुंचे तो इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मी पर रुपये मांगने का आरोप लगा है। घायल रनवीर सिंह के भतीजे श्याम कुमार घटना का वीडियो बनाने लगा। स्वास्थ्य कर्मी ने फोन छीन लिया। श्याम कुमार ने आरोप लगाया कि वह चाचा को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर डीआरए (डार्क रूम अस्सिटेंट) ने रिपोर्ट सही बनाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। जिसकी वह वीडियो बनाने लगा तो उसने फोन छीन लिया। हालांकि डीआरए ने रुपये मांगने के आरोप को गलत बताया। बताया कि फोन लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें