पनकी स्थित कंपनी के निदेशक महेंद्र अवस्थी ने बताया कि मोटराइज्ड सर्चलाइट पूरी तरह से स्वदेशी है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इसे बनाया गया है। ये हाईबीम सर्चलाइट है। इसका वजन 60 किलो है और इसका उपयोग सात साल तक किया जा सकता है। किसी भी मौसम में अनुकूल है और वाटरप्रूफ है। इसे रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जाता है।
बीएसएफ ऑर्डर की आपूर्ति पहले मांग रही है
दूर बैठा जवान भी बॉर्डर पर आसानी से नजर रख सकता है और किसी भी प्रकार की घुसपैठ की गतिविधियों को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कंपनी को आपूर्ति भी हुई शुरू का ऑर्डर मिला था। इसकी आपूर्ति की जा रही है। बांग्लादेश के बार्डर पर निगरानी बढ़ाने के लिए बीएसएफ इस ऑर्डर की आपूर्ति पहले मांग रही है। कंपनी भी उसी के अनुरूप उत्पाद तैयार करके दे रही है।