फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाका में दमखम दिखाएगी कानपुर की बिटिया

Tue, 20 Sep 2016 10:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर की बिटिया ढाका में दमखम दिखाएगी। उसका सेलेक्शन हैंडबाल की अंडर 20 इंडियन टीम में हुआ है। वह तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंची तो एडीएम सिटी ने उसे हाथों-हाथ लेते हुए सभी रिपोर्ट जल्द लगवाते पासपोर्ट बनवाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी आकांक्षा सिंह हैंडबाल की खिलाड़ी है। वह सीनियर नेशनल टीम में खेल चुकी है। अभी 15 सिंतबर को उसे राज्यपाल ने सम्मानित किया था। इंटरनेशनल टीम में खेलने के लिए गुजरात में ट्रायल हुआ था। इसमें उसका चयन हो गया है। सोमवार रात उसे यह जानकारी दी गई तो खुशी से उछल गई। उससे कहा गया कि अगर पासपोर्ट नहीं है तो तत्काल बनवा लें। आकांक्षा मंगलवार को अपनी मां सावित्री के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। उसके माइनर का पासपोर्ट था। अब एडल्ट का पासपोर्ट तत्काल में बनवाना है। आकांक्षा और उसकी मां एडीएम सिटी अविनाश सिंह से मिलीं और पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने आकांक्षा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह चिंता न करे उसका पासपोर्ट जल्द से जल्द बनवाने का प्रयास होगा। उन्होंने जल्द पुलिस रिपोर्ट लगवाने की कार्यवाही शुरू करा दी है। आकांक्षा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां का कहना था कि सोचा ही नहीं था कि बेटी इंटरनेशनल खेलेंगी। उनकी हर मुराद पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें