दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान।
- फोटो : आयोजक
कानपुर। बिठूर के टिकरा विंध्यवासिनी मंदिर के पास रविवार को अंतरराज्यीय दंगल का आयोजन बजरंग धाम नसेनिया की ओर से किया गया। दंगल में कानपुर के अभिनायक पहलवान ने धोबी पछाड़ दांव से हरियाणा के सागर पहलवान को हराकर एक लाख की कुश्ती जीती।
वहीं, आगरा के आकाश पहलवान और ठाकुर बलवान पहलवान के बीच हुई 21 हजार की कुश्ती बराबर पर छूटी। फिरोजाबाद के राहुल पहलवान ने पुट्ठी दांव से एटा के शिवम कुमार को हराया और सात हजार का इनाम पाया। मथुरा के रोहित पहलवान ने दिल्ली के पहलवान प्रिंस को पटखनी दी।
हर्ष पहलवान ककरदई कानपुर देहात को फिरोजाबाद के रजत ने हराया। इस मौके विधायक महेश त्रिवेदी, दिनेश अवस्थी, आयोजक सोनू पहलवान, ब्रजेश तिवारी, विमल त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, मनोज बाजपेई, आलोक त्रिपाठी मौजूद रहे। (ब्यूरो)