फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Zoo: बर्ड फ्लू से हुई थी बब्बर शेर और मोर की मौत, भोपाल लैब से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Sat, 17 May 2025 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गोरखपुर से कानपुर चिड़ियाघर लाए गए बब्बर शेर (पटौदी) और मोर की मौत बर्ड फ्लू से ही हुई थी। भोपाल लैब से दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
बाड़ों में किया गया सैनिटाइजेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से कानपुर चिड़ियाघर लाए गए बब्बर शेर (पटौदी) और मोर की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी, जिसकी पुष्टि शनिवार को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) से आई फाइनल रिपोर्ट ने की है। संक्रमण का पता चलते ही सभी बाड़ों मे सैनिटाइजेशन और फॉगिंग शुरू हो गई है। चिड़ियाघर के आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया है। कर्मचारी पीपीई किट और मास्क पहनकर ही बाड़े के पास जा सकेंगे।
विज्ञापन



पशुपालन विभाग लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। शहर में कहीं भी मृत पक्षी मिलने पर उसकी तुरंत सूचना देने के निर्देश हुए हैं। अस्पतालों में बेड सुरक्षित कर लिए गए हैं, जबकि नगर निगम को सैनिटाइजेशन के कहा गया है। सभी बाड़े से पशु और पक्षियों के रैंडम सैंपल लेने की तैयारी है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में बुधवार की रात बब्बर शेर की मौत हो गई थी, जबकि गुरुवार शाम को जंगल सफारी के रास्ते में मोर मृत मिला था। दोनों के सैंपल जांच के लिए एनआईएचएसएडी भेजे गए थे। बब्बर शेर का सैंपल गोरखपुर चिड़ियाघर से पहले ही बरेली की लैब भेजा गया था। इसमें गुरुवार को वहां के अधिकारियों ने संक्रमण की पुष्टि कर दी थी।

जिला प्रशासन फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था। शनिवार को भोपाल लैब से आयी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। सूचना मिलते ही लखनऊ से एडिशनल डायरेक्टर प्रथम पोल्ट्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ज्वाइंट डायरेक्ट रोग नियंत्रक डॉ. विवेकानंद गंगवार, संयुक्त निदेशक पोल्ट्री डॉ. राजेश्वर सिंह, अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार गहलौत, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी आईडीएन चतुर्वेदी और चिड़ियाघर के पशुचिकित्सा अधिकारी और रेंजर की टीम ने शेर के बाड़े कि जांच की। यहां से पक्षियों और अस्पताल परिसर में रखे गए वन्य जीवों को देखा। टीम करीब दो घंटे तक पशु और पक्षियों के खानपान समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर लखनऊ चली गई।

रेड जोन हुआ एक किलोमीटर का क्षेत्र
जू निदेशक श्रद्धा यादव ने बताया कि चिड़ियाघर के आसपास एक किलोमीटर का क्षेत्र रेड जोन घोषित कर दिया है। चिड़ियाघर को छह जोन में बांटकर सैनिटाइज मशीनें चलाई जा रही है। नई बड़ी मशीन भी खरीदी गई है। वन्य जीवों को बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उनके खाने पीने की रिपोर्ट ली जा रही है। अब तक की रिपोर्ट में सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

 
विज्ञापन

क्षेत्र में चिकन की दुकानें बंद कराई जाएं
चिड़ियाघर प्रशासन ने रेड जोन क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। क्षेत्र में कहीं भी मृत पक्षी मिलता है तो उसका सैंपल लिया जाएगा। शहर में भी नजर रखी जा रही है संबंधित नोडल अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। आसपास की चिकन की दुकानों को बंद कराने का निर्देश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें