फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उफनाती गंगा में स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, 20 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग; पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 18 Aug 2026 05:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर के घाट पर उफनाती गंगा में स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो सामने आया है। गंगा में लगातार बढ़ते जलस्तर और हाल में डूबने की घटनाओं के बावजूद करीब आधा दर्जन युवक ब्रह्मावर्त घाट के निर्माणाधीन हिस्से से करीब 20 फीट की ऊंचाई से नदी में छलांग लगाते रहे।
विज्ञापन
गंगा नदी में स्टंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर में गंगा नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर और डूबने की घटनाओं के बावजूद कुछ युवाओं की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में गंगा में चार लोगों के डूबने और दो लोगों की मौत जैसी गंभीर घटनाओं के बावजूद मंगलवार को कुछ युवक बेखौफ होकर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। ब्रह्मावर्त घाट के ऊपर निर्माणाधीन हिस्से पर चढ़कर युवकों द्वारा करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे उफनाती गंगा में छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

17 दिनों में चार लोग डूब चुके हैं गंगा में

प्रशासन और स्थानीय लोगों की लगातार चेतावनियों के बाद भी घाटों पर लापरवाही का सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक, बिठूर क्षेत्र में बीते 17 दिनों के भीतर गंगा में चार लोग डूब चुके हैं, जिनमें से दो लोगों की जान जा चुकी है। बीते सोमवार को ही गंगा में नहा रहे दो युवक गुदारा घाट पर गहरे पानी में डूब गए थे। इन सब हादसों के बाद भी मंगलवार को जब घाटों पर कड़ी चौकसी होनी चाहिए थी, तब आधा दर्जन युवक अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते दिखे।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, मौके पर नहीं दिखा कोई पुलिसकर्मी

हैरानी की बात यह है कि इस जानलेवा स्टंट के दौरान घाट पर सुरक्षा के लिए कोई भी पुलिसकर्मी या गोताखोर मौजूद नहीं था। बेखौफ युवक लगातार ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाते रहे और वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन





वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले का संज्ञान लेते हुए अब बिठूर थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले हुड़दंगियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो में दिख रहे युवकों की तलाश की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की खतरनाक हरकत न दोहराए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें