फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, घर के बाहर खड़े आदित्य को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Apr 2026 10:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव में घर के बाहर खड़े आदित्य कुमार पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में अरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रौगांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहां घर के बाहर खड़े एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित ने अरौल थाना पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रौगांव निवासी आदित्य कुमार देर शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसे घेर लिया और बिना कुछ सोचे-समझे उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसमें आदित्य के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

पुलिस से की मामले की शिकायत
चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लहूलुहान हालत में पीड़ित आदित्य कुमार अरौल थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। पीड़ित ने पुलिस को  लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें