कानपुर में कर्नलगंज पुलिस ने बीती रात लाल इमली चौराहे के पास हुई बड़ी लूट का चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सनसनीखेज वारदात में ज्वेलर्स के ही एक कर्मचारी की साजिश सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, रामू केसरवानी बेकनगंज स्थित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाल इमली चौराहे के पास पहुंचे। तभी तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूट को अंजाम देने वाले बदमाश घड़ी चौराहे के पास खड़े हैं।