फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से मचा हड़कंप

Thu, 03 Sep 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार देर रात कटन्ता पुरवा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही गिरजा शंकर (25) पुत्र शिव कुमार तथा गांव के ही कुलदीप के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें