फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल: अखिलेश ने साधा निशाना, बोले- मुख्यमंत्री जी कानपुर का नाम कमीशनपुर कर दीजिए

Thu, 03 Sep 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने नगर निगम में भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के खेल पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के खेल पर बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नगर निगम के भवन की फोटो पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री जी कानपुर का नाम कमीशनपुर कर दीजिए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने इससे पहले 21 अगस्त को कानपुर की सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि ये बदहाली भरा कानपुर आज का है क्योंकि यहां हर पद पर भाजपा है। हालांकि अखिलेश यादव की पोस्ट के बाद भी शहर भर में सड़कों के गड्ढे जस के तस ही हैं। जलभराव की समस्या भी पहले के जैसे ही बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें