फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फंदे से लटका मिला युवक का दो दिन पुराना शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काकादेव के पांडुनगर निवासी अंकित सविता (27) का शव शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। दोस्त उसे बुलाने पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव करीब दो दिन पुराना बताया है। कल्याणपुर के आवास-विकास तीन निवासी प्राइवेट कर्मी सूरज ने बताया कि परिवार में मां सरोज, भाई गोलू और अंकित था। अंकित पांडुनगर में मजदूरी करता था।

विज्ञापन


बताया पांच साल पहले अंकित ने क्षेत्र में रहने वाली सिमरन से प्रेमविवाह किया था। पिता ने नाराज होकर अंकित को अलग कर दिया था। करीब आठ माह पहले उसकी पत्नी बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। इसके बाद से वह अवसाद में रहने लगा। शनिवार दोपहर अंकित का दोस्त उसे बुलाने घर गया तो दरवाजा उढ़का था। कमरे में दाखिल हुआ तो अंकित का शव फंदे से लटका पाया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें