फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने चित्रकूट आ सकते हैं सीएम योगी, रामघाट और एलआईसी के पास बैरिकेडिंग शुरू

Sat, 05 Sep 2026 07:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

सीएम आगमन से पहले रामघाट से बेड़ीपुलिया तक रातों-रात तस्वीर बदली जा रही। कर्वी से रामघाट तक सफाई कराई गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी में बाढ़ के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है। खबर है कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने रामघाट आ सकते हैं। सीएम के आने की आहट मिलते ही पूरा जिला प्रशासन दौड़ पड़ा है, हालांकि उनके आने का आधिकारिक प्रोग्राम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कल तक जहां मलबा और कीचड़ पड़ा था, आज वहां नगर पालिका की टीमें अभियान चलाकर सफाई कार्य में जुट गई हैं। कर्वी मुख्यालय से रामघाट, बेड़ीपुलिया और परिक्रमा मार्ग तक युद्धस्तर पर सफाई चल रही है। अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर एक-एक व्यवस्था चेक कर रहे हैं। रामघाट में बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है।

घाट के रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। प्रशासन का पूरा अमला रामघाट पर ही डेरा डाले हुए है। बता दें कि बीते 29 अगस्त की भीषण बाढ़ के बाद से चित्रकूट बेहाल है। अब सीएम के संभावित दौरे से बाढ़ पीड़ितों में उम्मीद जगी है कि उन्हें मुआवजा और राहत मिलेगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रोग्राम जारी नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां बता रही हैं कि आज चित्रकूट में बड़ा दौरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें