ग्रामीण घरों तक पहुंचा नल से जल
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण घरों तक पहुंचा नल से जल
- फोटो : अमर उजाला
बांदा के 80 प्रतिशत गांवों तक पहुंची नल से जल योजना
बांदा जिले के 80 प्रतिशत गांवों में नल से जलापूर्ति की जा रही है। बांदा के 647 गांवों में से 525 से अधिक गांवों को हर घर जल सर्टिफाइड घोषित कर दिया गया है। जिले के कई गांवों में वॉटर सप्लाई किए जाने का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही बचे गांवों में भी जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
पहले हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या थी। दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। गर्मियों में तो दिक्कत और भी बढ़ जाती थी। मगर अब जल जीवन मिशन के आने के बाद गांव के हर घर तक नल से जल पहुंच रहा है। इस योजना ने ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाया है। - कौशल किशोर, ग्राम प्रधान, थरथुवा
सुबह और शाम दोनों टाइम जलापूर्ति हो रही है। क्लोरीन युक्त साफ पानी की सप्लाई से हमारी दुश्वारियां तो कम हुई ही हैं। साथ ही सेहत में भी सुधार आया है। - दीपा सिंह, ग्राम प्रधान, सांतर