फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रायबरेली के युवक ने बजरिया थाने से 300 मीटर दूर फ्रिज के हैंडल से लगाया फंदा, मौत

Mon, 17 Aug 2026 02:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भांजे तनवीर से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजरिया थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर रविवार को बंद बेकरी की दुकान के बाहर रखे फ्रिज के हैंडल से गमछे का फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। देर शाम फ्रिज से शव लटका देखकर इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।

विज्ञापन


रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी मुस्तफा आलम उर्फ बिन्नू (50) करीब 15 साल से कानपुर में मजदूरी कर रहे थे और फुटपाथ पर रहते थे। रविवार को वह कर्नलगंज स्थित रविशंकर जायसवाल की बंद बेकरी के बाहर काफी देर तक बैठे रहे। दुकान के बाहर जंजीर से बंधा फ्रिज रखा था। पुलिस के अनुसार, दोपहर में मुस्तफा ने फ्रिज की जंजीर से गमछा बांधा और फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

देर शाम स्थानीय लोगों ने फ्रिज से शव लटका देखा तो बजरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो मुस्तफा की जेब से एक डायरी मिली। डायरी में मिले विवरण के आधार पर पुलिस ने उन्नाव निवासी उनके भांजे तनवीर को सूचना दी। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें