माता-पिता के साथ संभव खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
आरोप, संभव के साथ मारपीट हुई, डाटा डिलीट हुआ
संभव के परिजन का आरोप है कि उसके दाहिने पैर में रगड़ जबकि कमर, पीठ और हाथ में खरोंचने के निशान हैं। यही नहीं संभव और लड़की के बीच हुई बातचीत का डेटा भी डिलीट मिला है। लड़की ने करीब दो बजे संभव को आखिरी मैसेज किया है डोंट कम(मत आओ)। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस व फॉरेंसिक ने साक्ष्य संकलित किए हैं। लड़की के परिजन पैर फिसलने के बाद हादसा बता रहे हैं। संभव के परिजन ने धक्का देने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी वेस्ट