फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद संगीत शिक्षक ने दी जान, पिता की कोरोना काल में हो चुकी मौत

Mon, 08 Jun 2026 12:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर में स्थित सुखधाम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से रविवार रात संगीत शिक्षक आयुष तिवारी (28) ने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ी घटना के बावजूद बिठूर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराना उचित नहीं समझा। वहीं, परिजन पुलिस को खुदकुशी का कारण नहीं बता सके।

विज्ञापन


सुखधाम अपार्टमेंट के टावर दो के पांचवें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 405 में अंजू तिवारी अपने इकलौते बेटे आयुष के साथ रह रही थीं। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जांच में पता चला कि आयुष इस्कॉन मंदिर में कभी-कभी संगीत सिखाने जाता था। इसी अपार्टमेंट में आयुष का एक और फ्लैट है जो किराये पर उठा रखा है। मां अंजू ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात खाने के बाद आयुष टहलने के लिए फ्लैट के बाहर जीने की बालकनी की तरफ निकला था। रात करीब 11 बजे उसने उसी मंजिल से कूदकर जान दे दी। आयुष के पिता रंजन तिवारी की कोविड के दौरान मौत हो गई थी। बिठूर इंस्पेक्टर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें