कानपुर। लाल बंगला के कालीबाड़ी में अपने जन्मदिन पर एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी के दरवाजे के पास पटाखे फोड़े। विरोध करने पर पीट दिया। कालीबाड़ी निवासी सौरभ गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बीती पांच जून की देर रात उनके पड़ोस में रहने वाला शिवम सोनकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन की पार्टी सड़क पर मना रहा था। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उनके दरवाजे के बाहर पटाखे फोड़े। सौरभ ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट की। शिवम, उसकी मां राधा समेत अन्य सदस्य भी घर में घुस आए। सौरभ समेत उनके परिवार को पीटा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद