कानपुर में शुक्रवार देर रात बिठूर थाना क्षेत्र बिठूर से सिंहपुर मार्ग पर दूध के कंटेनर ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने स्कूटी चला रहे सूबेदार नगर बिठूर निवासी विनायक गौड़ उर्फ कल्लू (21) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया था।
मामले में घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम से लाने के बाद शव को केस्को सब स्टेशन के पास रखकर बिठूर से सिंहपुर को जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बिठूर के कार्यवाहक थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।