फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डांस करते समय हार्ट अटैक से अचानक 32 साल के युवक की मौत, मासूम बेटा अव्यान कुछ समझ ही नहीं पा रहा

Thu, 19 Jan 2023 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बरात के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से युवक की मौत हो गई। अभय सचान कानपुर से मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी में गए थे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अभय सचान (फाइल फोटो), बरात में डांस करते-करते गिरे थे अभय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों डांस करते, एक्टिंग करते, जिम करते लोगों के मौत की खबरें सामने आ रही हैं। डांस के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से एक और युवक की मौत हो गई। कानपुर में हरदौली निवासी अभय सचान (32) मंगलवार को हरदौली गांव से मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी में गए थे। जिस दौरान लड़की पक्ष के घर के बाहर डांस करने के दौरान जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन


उसके बाद उन्हें एक हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभय सचान की शादी घाटमपुर नौरंगा में 2011 में हुई थी। पत्नी अंशिका सचान है। एक बेटा अव्यान 4 वर्ष है। वहीं रीवा के मेडिकल कॉलेज में बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें हृदय गति रुक जाने से मृत्यु होने की बात स्पष्ट हुई है। यह जानकारी मृतक के बड़े भाई डॉक्टर अजीत सचान ने दी।

Trending Videos
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि वे अपने निजी कार स्कॉर्पियो से कॉलेज के स्टाफ के साथ बरात गए थे। अभय सचान तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अभय विमला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर थे। वहीं पत्नी अंशिका सचान मैनेजमेंट देख रही हैं। बुधवार देर रात अभय का शव कानपुर लाया गया। जिसके बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विमला आयुर्वेदिक मेडिकल कैंपस में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें