फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किशोरी को अगवाकर ले जा रहा युवक पकड़ा, मतांतरण की साजिश का भी आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Tue, 21 Jul 2026 04:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ क्षेत्र में एक युवक द्वारा किशोरी को अगवा कर सूरत ले जाने के प्रयास को विहिप कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया। आरोपी युवक शकीब पर मतांतरण का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर फतेहपुर पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
थाना सीसामऊ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीसामऊ में इलाके में किशोरी को अगवाकर सूरत ले जा रहे युवक को विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। युवक की पहचान फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष निवासी शकीब के रूप में हुई। विहिप के पूर्व नगर संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि जरीब चौकी चौराहे पर ऑटो में बैठे युवक और किशोरी को देखकर चालक को कुछ आशंका हुई।

विज्ञापन

उन्हें सूचना दी। उन्होंने युवक और किशोरी से पूछताछ कर दोनों को सीसामऊ पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों शनिवार को घर से निकले थे। वहीं विहिप के पूर्व संयोजक का आरोप है कि शकीब उसका मतांतरण कराना चाहता था। सीसामऊ थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर पुलिस को सूचना दी गई है। टीम दोनों को लेने शहर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें