कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सिख गुरु इतिहास व शहादत में दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये चार सेमेस्टर में संचालित होगा और इसकी फीस दो हजार रुपये निर्धारित की गई। श्री गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य सिख धर्म के उद्भव एवं विकास, दसों गुरुओं के जीवन एवं उपदेश, श्री गुरु ग्रंथ साहिब में निहित मानवीय मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे, शहादत की महान परंपरा का अकादमिक अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार करना है।