फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सावन की अनोखी तस्वीर: 72 लीटर गंगाजल लेकर 130KM पैदल चलेंगे 17 भक्त, देवकली धाम में करेंगे जलाभिषेक

Thu, 06 Aug 2026 11:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। औरैया जिले के पक्की महटौली गाँव के 17 उत्साही युवकों की टोली कानपुर के बिठूर पहुंची, जहां से वे आठ कलशों में 72 लीटर गंगाजल लेकर लगभग 130 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा पर निकले हैं। यह टोली औरैया पहुंचकर प्रसिद्ध देवकली धाम महादेव का जलाभिषेक करेगी।
विज्ञापन
72 लीटर गंगाजल लेकर 130 किमी पैदल चलेंगे 17 भक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में चारों तरफ भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग छाया हुआ है। इसी आस्था और उत्साह की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर कानपुर के मंधना फ्लाईओवर के पास अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई, जहां औरैया से आए शिवभक्तों के जत्थे ने सबका ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन

औरैया जिले के पक्की महटौली गांव के रहने वाले 17 उत्साही युवा पैदल बिठूर पहुंचे। यहां गंगा तट से जल भरकर इन भक्तों ने आठ कलशों में कुल 72 लीटर गंगाजल एकत्र किया है। अब यह पूरी टोली हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पैदल ही औरैया के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन





देवकली धाम में होगा जलाभिषेक

बिठूर से औरैया के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध देवकली धाम महादेव मंदिर तक की यह दूरी करीब 130 किलोमीटर की है। इस यात्रा में प्रमुख रूप से महंत अश्वनी राजपूत, अभिषेक राजपूत, रवि राजपूत, गोपाल, आदर्श, और सागर समेत 17 युवा शामिल हैं, जिनके जोश और उत्साह ने मार्ग में चल रहे अन्य श्रद्धालुओं को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें