मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे
पीड़ित ने सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, सिंपी पांडे और आदित्य समेत अन्य लोगों पर नामजद आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे कांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा सिद्धार्थ उर्फ पासा शातिर किस्म का है, जिसके खिलाफ पहले से लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की थी
वह पूर्व में गोविंद नगर थाना क्षेत्र से जेल भी जा चुका है। आरोप है कि दो दिन पहले ही पासा ने थाना बर्रा क्षेत्र के एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। समय पर एक्शन न होने के चलते दबंगों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने एक बार फिर इस वारदात को अंजाम दे दिया।