फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बोली- ठाकुरों ने जमीन कब्जाई, वीडियो योगी बाबा तक पहुंचाओ, पुलिस ने उतारा

Thu, 21 May 2026 09:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुरवामीर में टावर पर चढ़ी युवती रानी ने ऊंचाई से ही एक भावुक वीडियो शेयर कर सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने वीडियो में कहा कि लोग उसका चेहरा आखिरी बार देख रहे हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में एक 23 वर्षीय युवती जमीन विवाद के मामले में गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि उसकी जमीन पर गांव के ठाकुरों ने कब्जा कर लिया है और फर्जी मुकदमे लगा दिए हैं।

विज्ञापन

इसकी वह आर्थिक तंगी की वजह से पैरवी नहीं कर पा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और युवती को टॉवर से उतरने के लिए कहा गया, लेकिन युवती टॉवर से उतरने के लिए तैयार नही हुई।

जानकारी देती युवती की बहन - फोटो : amar ujala
">http://



तीन घंटे तक टावर में चढ़ी रही युवती

करीब तीन घंटे बाद युवती टावर से नीचे उतरी। फतेहपुर जनपद के मिराई गांव की रहने वाली रानी का आरोप है कि गांव के ही ठाकुरों ने जमीन कब्जा ली है। मौके पर एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय, फायर ब्रिगेड सहित अन्य पुलिस बल मौजूद है। रेस्क्यू जारी है।

घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
रील की शौकीन है युवती, लाखों में है फॉलोवर
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली युवती ने टावर की ऊंचाई पर खड़े होकर बकायदा एक वीडियो शूट किया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव शेयर कर दिया। वीडियो में युवती ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
हमारा वीडियो योगी बाबा तक पहुंचाओ
वीडियो में युवती बेहद भावुक और रोते हुए कह रही है कि आप लोग शायद मेरा चेहरा आज आखिरी बार देख रहे हैं। मेरी पुश्तैनी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है और हम पर फर्जी मुकदमे लाद दिए हैं। हमारा वीडियो योगी बाबा तक पहुंचाओ। मेरी मदद कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें