फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाग के अंदर मिला युवती का शव, एक महीने से परिवार से थी अलग, पास में उल्टी मिलने से जहर का अंदेशा

Thu, 13 Aug 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे के एक बाग में 25 वर्षीय अविवाहित और सात माह की गर्भवती युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका पिछले एक महीने से घर से बाहर रह रही थी और परिजनों से कोई संपर्क नहीं था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे से एक बाग के अंदर 25 वर्षीय अविवाहित और सात माह की गर्भवती युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, युवती पिछले एक महीने से अपने घर से कहीं बाहर रह रही थी।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उन्हें यह तक नहीं मालूम था कि वह इस दौरान कहां और किसके साथ रह रही थी। परिवार से उसका कोई संपर्क भी नहीं था। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में यह भी जानकारी दी है कि इससे पहले भी वह डेढ़-दो साल तक घर से बाहर रह चुकी थी।

विज्ञापन

">http://



जहर खाने या खिलाए जाने का अंदेशा

शव के पास उल्टी पड़ी मिलने के कारण पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने की वजह से हुई है। हालांकि, इतने दिनों तक घर से बाहर रहने के बाद अचानक उसका शव पतारा के पास कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें