फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मैं ठाकुर हूं... कह सुर्खियों में आई युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवती ने कहा कि बैंक से लौटते वक्त ई-रिक्शे पर युवक ने बैड टच किया। युवती ने आरोपी की तमाचों और मुक्कों से पिटाई कर दी।
 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं ठाकुर हूं... औकात में रहना... कहकर सुर्खियों में आई एक निजी बैंक की युवती ने अब अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। युवती ने बैंक से लौटते वक्त ई-रिक्शे पर बैठे एक युवक पर बैड टच करने का आरोप लगाया। युवती ने आरोपी की तमाचों और मुक्कों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


युवती ने वीडियो शेयर करते हुए न केवल पूरी बात बताई बल्कि एक गैर समुदाय के युवक का भागते हुए वीडियो भी शेयर करते हुए उसे ही आरोपी बताया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया कि वह अपनी बैंक से मेट्रो पकड़ने के लिए ई रिक्शे पर बैठी थीं। इसी दौरान सामने बैठे एक युवक ने उन्हें बैड टच किया।
विज्ञापन

पहले उन्होंने नजरअंदाज किया लेकिन वह बार-बार हरकत करने लगा। इस पर उसे तमाचे और मुक्के मारे। आरोपी परेड चौराहे के पास ई-रिक्शा रुकवाकर भाग निकला। यह पूरी घटना युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये शेयर की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें