भैरव घाट में शनिवार दोपहर नहाने गया युवक गंगा में डूब गया। घटना के बाद उसके साथी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम तक गोताखोरों से युवक की तलाश कराई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गंगा नहाने से पहले युवक ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। लक्ष्मणबाग कॉलोनी निवासी अंकुर यादव (19) शनिवार दोपहर अपने चार दोस्तों के साथ भैरव घाट गंगा नहाने गया था। इस दौरान गंगा के तेज बहाव में आकर वह डूबने लगा।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
साथियों ने बचाव के लिए शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर कूदे। हालांकि, वह गहरे पानी के कारण डूब गया। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले उसके साथी भाग निकले।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के बाद भैरव घाट में नहाने गया था। युवक का कुछ भी पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से एक बार फिर गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।