फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क किनारे बेहोश मिले सिपाही की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 26 Jul 2025 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम शताब्दीनगर में सड़क किनारे बेहोश मिले पीआरवी में तैनात बागपत निवासी सिपाही शुभम सिंह तोमर (27) की शुक्रवार की रात मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में माैत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। वह गुरुवार को सड़क किनारे बेहोश मिले थे। बागपत में रमाला भूड़पुर गांव निवासी रामकिशन सिंह के बेटे शुभम की पनकी थानाक्षेत्र में पीआरवी में तैनाती थी।
विज्ञापन


शुभम 2019 बैच का सिपाही थे। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे खाना खाने निकले थे। रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने बाइक समेत शताब्दीनगर में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। आरोप लगाया कि राहगीरों ने उसे नशेबाज समझकर ध्यान ही नहीं दिया। इससे वह चार घंटे तक वहीं पड़े रहे। बाद में किसी ने बाइक में पुलिस लिखा देखा तो पनकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे रात आठ बजे के आसपास सर्वोदयनगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार शाम 5:30 बजे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पनकी थाना - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने बताया कि डेंगू हो जाने के कारण वह एक माह से छुट्टी पर चल रहे थे। उसने अपने भाई प्रवीण कुमार को फोन कर सांप के काटने की सूचना दी थी। वहीं, पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह का कहना है कि गुरुवार शाम को डायल 112 से किसी व्यक्ति के सड़क पर बेहोश होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उनकी पहचान सिपाही शुभम सिंह तोमर के रूप में हुई थी। शुभम दो-तीन महीने से गैरहाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें