फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशे की हालत में रेलवे लाइन के पास टहल रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Sat, 29 Nov 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विपिन पटेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चकेरी में नशे की हालत में रेलवे लाइन के पास टहल रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार तीन वर्षीय इकलौती बेटी की मौत की वजह से वह कई माह से गुमसुम था। मूलरूप से फतेहपुर के सुल्तानपुर निवासी विपिन पटेल (35) चकेरी के सैनिकनगर में रहकर मजदूरी करते थे।

विज्ञापन


बड़े भाई मनोज के अनुसार विपिन पांच साल से यहां रह रहा था। 27 नवंबर की शाम नशे की हालत में घर आया। फिर चला गया और नहीं लौटा। शुक्रवार रात लोधनपुरवा में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार विपिन तलाकशुदा महिला के साथ आपसी सहमति से साथ रहता था। उससे तीन वर्षीय बेटी शिवानी थी। अगस्त में बच्ची की मौत हो गई थी। तब से वह अक्सर शराब पीने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें