फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुंह के कैंसर से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान, बेटे को लेने स्कूल गई थी पत्नी

Wed, 23 Jul 2025 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजैनी थानाक्षेत्र के बर्रा आठ में मंगलवार दोपहर मुंह के कैंसर और दर्द से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त पत्नी स्कूल से बेटे को गई थी। वापस लाैटने पर पति का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन



अरविंद कुमार दुबे का बेटा रवि (36) दादानगर स्थित फैक्टरी में काम करता था। बड़े भाई कुलदीप ने बताया कि पिछले दो वर्षों से रवि मुंह के कैंसर से पीड़ित था। उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से मुंह न खुलने और असहनीय दर्द से रवि परेशान था। वह तीन दिन से फैक्टरी भी नहीं गया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर पत्नी छह वर्षीय बेटे सम्राट को लेने स्कूल गई थी तभी रवि ने साड़ी के फंदे से पंखे के कुंडे के सहारे लटककर जान दे दी। बेटे की माैत से मां शशि बेसुध हो गईं। गुजैनी थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि युवक ने बीमारी से ऊबकर जान दी है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें