सिर पर भारी चीज से किए तबाड़तोड़ वार
शनिवार रात धीरेंद्र घर के बाहर खटिया डालकर सोया हुआ था। सुबह खटिया पर ही उसका शव पड़ा मिला। ऊपर से चादर पड़ी थी। पत्नी रीना जब जगाने पहुंची, तो होश उड़ गए। चादर हटाते ही खटिया पर खून फैला था। सिर पर भारी चीज जैसे ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। रीना ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया कि पति ने अपने ट्रैक्टर से उनके गेहूं की कतराई की थी। इसका रुपया पति मांगते थे, तो आरोपित देते नहीं थे। इसको लेकर बीते दिनों झगड़ा भी हुआ था। मामले में पुलिस से शिकायत की गई, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर एसीपी रंजीत कुमार और साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।