थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे
देखते ही देखते युवक आग की लपटों से घिर गया, जिससे पूरे थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एक दरोगा और एक सिपाही भी झुलस गए।
युवक एक ही बात दोहराता रहा- मुझे इंसाफ चाहिए
घटना के बाद थाना प्रभारी सरकारी वाहन से गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए। युवक का कांशीराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटों में घिरा युवक लगातार सिर्फ एक ही बात दोहराता रहा- मुझे इंसाफ चाहिए।
पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है मामला
हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है। झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियों का भी इलाज चल रहा है।
थाने के अंदर माचिस से आग लगा ली
जानकारी के मुताबिक, पति पत्नी का विवाद चल रहा है। पीड़ित युवक थाने आकर दरोगा गौरव शौलिया से कहा कि हमारी समस्या हल नहीं हो रही है। मुझे न्याय चाहिए, जब दरोगा द्वारा युवक के परिजनों से बात करने के लिए नंबर मिलाया गया। इसी दौरान पीड़ित अचानक उठा और चिल्लाते हुए कहा कि मुझे न्याय नहीं मिल रहा है। थाने गेट के बाहर चला गया और वहां रखा एक लीटर पेप्सी की बोतल से खुद पर डीजल डाल दिया और थाने के अंदर मंदिर के पास माचिस से आग लगा ली।