फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बगीचे में मिला युवक का शव, कनपटी में लगी थी गोली, एक फीट की दूरी पर पड़ा था तमंचा

Sat, 25 Jul 2026 10:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

खेतों के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा सरसौल गांव निवासी युवक राहुल पाल उर्फ छोटू (28) पिछले 24 घंटे से लापता था। शनिवार शाम उसका शव घर के पास ही स्थित बगीचे में मिला। कनपटी में दाईं ओर गोली का निशान मिला और करीब एक फीट दूर तमंचा पड़ा मिला।
विज्ञापन



एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया। परिजन भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस ने राहुल का मोबाइल जब्त किया है। बड़े भाई सुरेंद्र पाल ने बताया कि राहुल हमीरपुर की एक गुटखा फैक्टरी में काम करता था। बीच-बीच में गांव आया करता था। इस बार भी तीन दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की शाम से ही अचानक लापता हो गया था। इसके बाद शनिवार शाम को उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक परिजन का कहना है कि राहुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चार-पांच महीने पहले भी वह तीन-चार दिन के लिए घर से गायब हो चुका था। राहुल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां ललिता बदहवास सी हो गईं। सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्होंने राहुल से उसकी शादी की बात की। इस पर उसने हामी भरी और उठकर चल दिया। इसके बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली।

 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला
बड़ा भाई हत्या के मामले में जेल से छूटा
राहुल आखिर तमंचा कहां से लाया है। इस पर ग्रामीणों में चर्चा है कि उसका बड़ा भाई मुनेश हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर अभी छह महीने पहले ही छूटा है। हो सकता है कि मुनेश ही घर पर तमंचा रखता हो जो राहुल के हाथ लग गया हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें