फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र का इस्तीफा: कांग्रेस ने बांटी मिठाई, निकाला विजय मार्च, बैरिकेडिंग पार करने पर पुलिस से हुई तीखी बहस

Sat, 25 Jul 2026 09:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस ने बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई। तिलक हॉल से विजय मार्च निकालने पर कोतवाली पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ें तो पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई। उन्होंने प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत बताया। बताया कि पहले कैंडल मार्च प्रस्तावित था जो अब विजय मार्च में बदल गया।
विज्ञापन

 

बैरिकेडिंग पार करने पर पुलिस से हुई तीखी बहस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद करने का भी प्रयास किया था। तिलक हाॅल में हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा अटल पाल, हरीश बाजपेई, संतोष त्रिपाठी, विकास सोनकर, इकबाल अहमद, अनूप श्रीवास्तव, राकेश साहू, इसरार अहमद, सैमुअल लकी सिंह, फहद अब्बासी आदि मौजूद रहे।



 
विज्ञापन

विजय मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कार्यकर्ताओं संग फूलबाग स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा से डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा तक विजय मार्च निकाला। बताया कि पुलिस ने जुलूस रोकने के लिए कहा था लेकिन कार्यकर्ताओं के अड़े रहने पर पुलिस पीछे हट गई। अंबेडकर प्रतिमा पर गेट बंद मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीण कांग्रेस के विजय मार्च में उषा रानी कोरी, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, सुमन तिवारी, सतीश दीक्षित, अंकित कन्नौजिया, इखलाक अहमद डेविड, दीप पांडेय, बाबूराम सोनकर, ममता तिवारी, नीरज शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें