फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक ने पिटाई से आहत होकर फंदा लगाया, पीटने का वीडियो वायरल

Wed, 22 Oct 2025 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवक ने पिटाई से आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी कल्याणपुर में मंगलवार को पिटाई से आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। शटरिंग का काम करने वाला धरम सिंह (28) कल्याणपुर बैरी स्थित लालू कटियार के मकान में एक साल से किराये पर रहता था। साथ में मां गुड्डी, बहन प्रिया, छोटे भाई रितेश व सर्वेश भी रहते हैं।

विज्ञापन


सर्वेश ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे धरम घर के बाहर नशे में मकान मालिक की मां से मजाक कर रहा था। उन्हें कोई बात खराब लग गई। इससे गुस्साए बेटे मनोज ने उसे प्लास्टिक के पाइप से पीट दिया। लालू पहुंचे और भाई धरम को घर के अंदर लाकर पीटने लगे।

विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने घटना का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भाई सर्वेश और रितेश का आरोप है कि धरम ने इसी से आहत होकर खुद को कमरे में बंदकर फंदा लगा लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें