फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पटाखा छुड़ाने से नाराज पड़ोसी ने मासूम को कुत्ते से कटवाया, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पटाखा छुड़ाने से नाराज पड़ोसी ने मासूम को कुत्ते से कटवा दिया। बच्चे की मां ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे के पैर में काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा विश्वबैंक में सात वर्षीय मासूम पर पड़ोसी ने अमानवीय अत्याचार किया। बच्चे के पटाखा छुड़ाने से नाराज पड़ोसी ने अपना पालतू कुत्ता उस पर छोड़ दिया। कुत्ते ने बच्चे को काटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बर्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


विश्वबैंक ब्लॉक निवासी प्राइवेट नौकरी करने वाली स्वाति शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनके पति आशीष का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती हैं। 21 अक्तूबर की शाम उनका बेटा यश घर के बाहर अपने हमउम्र दोस्तों संग पटाखे छुड़ा रहा था। इससे गुस्साए पड़ोसी अमन कुशवाहा ने उसे रोकने की कोशिश की। बेटा नहीं माना तो अमन भड़क उठा। घर से बाहर आया और यश को पकड़कर पहले थप्पड़ मारे और फिर बाल पकड़ कर घर के अंदर ले गया। डंडे से बच्चे की पिटाई की ओर अपने पालतू कुत्ता उस पर छोड़ दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ में काट लिया।
 

विज्ञापन

बच्चे को कुत्ते से कटवाने का आरोपी अमन कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
यश के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर आए और उन्हें जानकारी दी। वह अन्य पड़ोसियों के साथ आरोपी के घर पहुंचीं और विरोध किया। आरोप है कि अमन ने उनके साथ भी गालीगलौज और हाथापाई की। एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम ने बताया कि बच्चे की मां की तहरीर पर अमन कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे की चिकित्सीय जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें