फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सूरत से घर लौटने के लिए निकला था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजन बेहाल

Sun, 21 Jun 2026 03:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सूरत से घर लौट रहा युवक कानपुर के सेन पश्चिमपारा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका पाया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में शनिवार को जंगल में एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। पशु चराने गए ग्रामीणों ने शव को लटकता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर के चांदपुर निवासी रामलाल किसान हैं। उनका बेटा लालाराम (33) सूरत की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।  परिजनों के मुताबिक, लालाराम शुक्रवार को सूरत से घर लौटने के लिए निकला था।

विज्ञापन

परिवार को उम्मीद थी कि वह शनिवार रात तक घर पहुंच जाएगा, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने बताया कि शनिवार को कई बार फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। देर शाम सेन पश्चिमपारा पुलिस ने सूचना दी कि जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान लाला राम के रूप में की। पिता रामलाल ने बताया कि सूरत से निकलते समय बेटे ने फोन कर घर आने की जानकारी दी थी और कहा था कि वह ट्रेन से यात्रा कर रहा है। इसके बाद उसकी मौत की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें