रामादेवी भौंती हाईवे पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बर्रा आठ के नजदीक हुआ। युवक अपने भांजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बर्रा क्षेत्र में आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र निवासी हीरालाल प्राइवेट कर्मचारी हैं। बड़ा बेटा भीम राव (37) प्राइवेट कर्मी था।
विज्ञापन
वह भांजे विक्रम की शादी में शामिल होने बाइक से बर्रा के लिए निकले। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी से गए। बर्रा आठ के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया की अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।