फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में आई खराबी, 53 यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया

Wed, 30 Apr 2025 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू तवी से टाटानगर जाने वाली 18310 मुरी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-4 में बुधवार को खराबी आ गई। इसकी वजह से यात्री गर्मी में बेचैन हो उठे। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ से शिकायत की। टूंडला जंक्शन ट्रेन के पहुंचने पर कोच को अलग कर इसमें सवार 53 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। दोपहर करीब 3:39 बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची। यहां रेलवे कर्मियों ने दूसरा एसी कोच लगाया। इसके बाद करीब 4:58 बजे ट्रेन रवाना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें