फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : गंगा नहाते समय एक युवक डूबा, बचाने गए दो दोस्त भी लहरों में समाए, तीनों की मौत

Mon, 26 May 2025 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मैस्कर घाट में गंगा नहाते समय डूबकर तीन दोस्तों की मौत हो गई। छह युवक गंगा नहाने गए थे। तीन किनारे बैठे थे।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थानाक्षेत्र के मैस्कर घाट में रविवार दोपहर गंगा नहाते समय एक दोस्त डूब गया। उसे बचाने में दो दोस्त भी गंगा में समा गए। बाहर बैठे तीन साथियों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत कर तीनों शव बाहर निकलवा पाई।

विज्ञापन


जूही के परमपुरवा निवासी नंदू गुप्ता (19), साहिल अंसारी (16), अंकुर रावत (17), कुनाल रावत, गोलू गुप्ता और सोनू अंसारी मैस्कर घाट गए थे। वहां नंदू, अंकुर और साहिल गंगा नहाने लगे, जबकि बाकी तीन युवक घाट किनारे बैठे थे। अचानक नदी के बीच में जानेे पर अंकुर डूबने लगा, उसे बचाने में साहिल और नंदू भी गहराई में चले गए। साथियों को डूबता देख घाट में बैठे दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद दोस्तों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर अंकुर को ढूंढ पाई। इसके बाद साहिल और नंदू के शव बरामद हुए। कैंट इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय नेे बताया कि गंगा नहाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से मौत हुई है। शवों को पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नंदू और साहिल वेल्डिंग का काम करते थे, जबकि अंकुर फर्नीचर कारीगर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें