फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शरीर दो टुकड़ों में बंटा…क्षत-विक्षत थी हालत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jul 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के सिरसा गांव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जो ट्रेन की चपेट में आने से दो टुकड़ों में बंट गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। माना जा रहा है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ पर सुनील सिंह भाऊपुर गुदा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात की है और मृतक का नाम सुनील सिंह हो सकता है, जो कानपुर देहात के भाउपुर का रहने वाला हो सकता है। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें