Kanpur News: जाजमऊ स्थित दीदार बस्ती में मंगेतर से फोन पर हुए विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से गोंडा का रहने वाला मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में जाजमऊ की दीदार बस्ती में मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद फरियाद अहमद उर्फ सुल्तान (21) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक 14 दिसंबर को उसकी लव मैरिज को अरेंज मैरिज में बदलने की तैयारी थी। घटना से पहले मंगेतर से फोन पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में चला गया और फंदे पर लटक गया। फरियाद मूलरूप से गोंडा के मनकापुर का रहने वाला था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।