कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथीगांव रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक की शिनाख्त रविकांत पाल के रूप में हुई है, जो बदुआपुर गांव का रहने वाला है और ट्रक चालक है।
परिजनों के अनुसार रविकांत सुबह श्री नन्देश्वर मंदिर दर्शन की बात कहकर घर से निकला था। दो घंटे बाद उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में पिता हरि पाल, दो बेटे रविकांत और शशिकांत व एक बेटी रूबी है।