कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में भोर पहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। किसान नरेंद्र कुरील ने बताया उनका बेटा गोलू अपने एक रिश्तेदार की पिकअप चलाता था। रोजाना की भांति बुधवार की शाम पिकअप को लाकर घर के बाहर खड़ी की और बलबीर यादव के बंद घर के बाहर चारपाई डालकर सो गया।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
सुबह गोलू का शव बगल में नीम के पेड़ पर पिकअप के तिरपाल बांधने वाली बड़ी रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे सरसौल चौकी प्रभारी और फॉरेंसिक टीम द्वारा शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक दो भाई तथा दो बहन थे। बहन सोनम ने बताया कि कुछ दिन से कोई मंडी वाला फोन पर बकाया वसूली के लिए लगातार फोन कर रहा था। उसको गोलू ने कई बार बुआ के यहां रहने वाली अपनी बहन सोनम को बताया था।