फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, गंदगी देख बोलीं- कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

Thu, 11 Sep 2025 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कमिश्नर रोशन जैकब ने शुक्लागंज में मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण किया और डीएम को राहत सामग्री घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटर बोट से किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज नगर में गंगा की आई बाढ़ का निरीक्षण करने लखनऊ से कमिश्नर रोशन जैकब मिश्रा कॉलोनी नवीन बाढ़ केंद्र पहुंची। यहां से उन्होंने मोटर बोट की मदद से गंगा नदी के तटीय क्षेत्र के मोहल्लों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने डीएम गौरांग राठी को बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

साथ ही, बाढ़ राहत किट उनके घरों तक पहुंचाए जाने की बात कही है। जिन क्षेत्रों में बाढ़ के कारण गंदगी की व्यवस्था है। उसे नगर पालिका द्वारा सही कराया जाए, कुछ जगहों पर उन्हें मार्ग पर आने के दौरान प्लास्टिक कचड़ा सड़क पर बिखरा हुआ दिखा। इस पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन

घर-घर हाे रहा है दवा का वितरण
स्वास्थ्य विभाग से मौजूद रहे एसीएमओ नरेंद्र सिंह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्या-क्या व्यवस्थाएं की गई। इसके बारे में जानकारी की, जिसमें उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम लगी हुई है। घर-घर दवा का वितरण कराया जा रहा है। तटीय क्षेत्र के मोहल्ला गोताखोर मिश्रा कॉलोनी मनोहर नगर रविदास नगर समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें