कानपुर में सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव निवासी रोहित गोस्वामी (37) ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। रोहित एक फैक्टरी में काम करता था और उसकी शादी तय हो चुकी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। परिजन के मुताबिक गुरुवार देर रात रोहित शराब के नशे में घर आया और कमरे में सोने की बात कहकर अंदर चला गया।
सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया, तो रोहित का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। इमलीपुर निवासी किसान मुन्नालाल के चार बेटों में रोहित दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।