फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कढ़ी परोसने से नाराज युवक ने छत से कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 11 Oct 2025 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक ने छत से कूदकर जान दे दी। घटना चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात घाऊखेड़ा में करवाचौथ की पूजा के बाद खाने की थाली में कढ़ी परोसते देख गुस्साए युवक ने घर की छत से कूदकर जान दे दी। पिता पीछे से उसे बचाने के लिए भागे लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त मोहल्ला निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वर्षों से वह संजय चौरसिया के दो मंजिला मकान में किराये पर रह रहे हैं।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी सुनीता व तीन बेटे जतिन, सुमित व शिवम हैं। बताया कि सुमित कुमार (19) डेकोरेशन का काम करता था। शुक्रवार शाम को करवाचौथ की पूजा होने के बाद परिवार के सभी लोग खाना खाने एक साथ बैठे। तभी थाली में पत्नी सुनीता के कढ़ी परोसने से भड़का सुमित खाना छोड़कर अचानक छत की ओर भागा। पिता भी उसके पीछे भागे लेकिन उसने दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से वहां चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजन उसे कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार बेटे को खाने का काफी शौक था। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। खाने के दौरान क्या बात हुई कि उसने खुदकुशी कर ली इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें